चाईबासा, अप्रैल 3 -- चाईबासा, संवाददाता। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष मो. शाकिर की अध्यक्षता में एनआई एक्ट से संबंधित विशेष लोक अदालत के आयोजन को लेकर बैठक हुई। बैठक में मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर विशेष लोक अदालत की तैयारी की समीक्षा की गई। प्राधिकार के सचिव ने आम लोगों से एनआई एक्ट से संबंधित उनके मामलों के निष्पादन के लिए न्यायालय अवधि के दौरान आवेदन करने की अपील की है। इस बैठक में न्यायिक मंडल के विभिन्न न्यायिक पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में जानकारी दी गई की विशेष लोक अदालत का आयोजन 20 से 25 अप्रैल तक किया जाना है। बैठक में सिविल जज सीनियर डिविजन सह न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, एंजेलिना नीलम मड़की, न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी पूजा पांडेय तथा चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय के अनुमं...