अल्मोड़ा, जुलाई 7 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। पुलिस का फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ अभियान जारी है। इसके तहत देघाट एसओ अजेंद्र कुमार ने टीम के साथ एनआई एक्ट में फरार चल रहे वारंटी योगेश जोशी निवासी बसनल देघाट की गिरफ्तारी को दबिश दी। आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया गया। एसओ ने बताया कि नोटिस दिए जाने के बाद भी आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। लिहाजा न्यायालय ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...