भागलपुर, फरवरी 4 -- भागलपुर के मारवाड़ी कॉलेज के महिला विंग में चल रहे राष्ट्रीय एकता शिविर में बुधवार की शाम बेहद खास रही। यहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूरा भारत एक मंच पर सिमटा हुआ नजर आया। अलग-अलग राज्यों से आए एनएसएस के स्वयंसेवकों ने अपनी संस्कृति और परंपराओं का ऐसा रंग जमाया कि देखने वाले मंत्रमुग्ध हो गए। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा जैसे कई राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इन छात्रों ने अपने पारंपरिक कपड़ों में अपने राज्य के लोकनृत्य और गीतों की शानदार प्रस्तुति दी, जिससे वहां मौजूद लोगों को एक ही जगह पर लघु भारत के दर्शन हो गए। सामाजिक संदेश देने वाले नाटकों का मंचन कार्यक्रम की शुरुआत राधिका की गणेश वंदना से हुई, जिसने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद मंच पर न ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.