एनआईसी का सर्वर ठप, पांच घंटे बाधित रहा लाइसेंस सत्यापन कार्य
लखनऊ, जुलाई 30 -- एनआईसी के सर्वर में आई तकनीकी खराबी के कारण गुरुवार को आरटीओ कार्यालयों में ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े सत्यापन कार्य करीब पांच घंटे तक प्रभावित रहे। ट्रांसपोर्टनगर स्थित आरटीओ कार्यालय के सारथी भवन में सुबह से ही आवेदकों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहर होते-होते स्थिति यह हो गई कि भवन के भीतर खड़े होने तक की जगह नहीं बची। दोपहर करीब तीन बजे सर्वर बहाल होने के बाद सत्यापन प्रक्रिया दोबारा शुरू हो सकी। बावजूद इसके देर शाम तक आवेदकों की भीड़ और लंबी लाइनें बनी रहीं। स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने के बाद आवेदकों को आरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग टेस्ट से पहले दस्तावेजों का सत्यापन कराना होता है। इस प्रक्रिया में दस्तावेजों की जांच, ऑनलाइन अपलोडिंग, बायोमेट्रिक और फेस ऑथेंटिकेशन शामिल हैं, जो एनआईसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.