एनआईसीयू से डिस्चार्ज बच्चे का हाल लेंगी आशा कार्यकर्ता
मुजफ्फरपुर, जून 19 -- मुजफ्फरपुर। एनआईसीयू से डिस्चार्ज होने वाले बच्चों का फॉलोअप अब आशा कार्यकर्ता करेंगी। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने सभी मेडिकल कॉलेजों को इसका निर्देश दिया है। विभाग ने निर्देश दिया है कि एनआईसीयू से जो भी बच्चे ठीक होकर घर जाएं, आशा कार्यकर्ता उनके घर जाकर उनका हाल जानें। बच्चों के फॉलोअप की रिपोर्ट आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग को सौंपेंगी। विभाग ने निर्देश दिया है कि आशा कार्यकर्ता डिस्चार्ज होने वाले बच्चों के पांच बार हाल जानें। आशा कार्यकर्ता बच्चों के घर जाकर देखें कि बच्चे फिर तो बीमार नहीं हो रहे, उन्हें सर्दी खांसी तो नहीं हो रही। यह भी पढ़ें- एसएनसीयू से डिस्चार्ज बच्चे का हाल लेंगी आशा कार्यकर्ता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.