एनआईडी एडमिशन : डिजाइन कोर्स में प्रवेश को आवेदन शुरू
पटना, सितम्बर 26 -- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआईडी) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 में डिजाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी एनआईडी डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट (डीएटी) 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर रात 11:59 बजे तय की गयी है। एनआईडी में प्रवेश के लिए डीएटी परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले चरण में डीएटी प्रिलिम्स और इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के लिए डीएटी मेन्स परीक्षा होगी। डीएटी प्रिलिम्स परीक्षा 20 दिसंबर को होगी। एडमिट कार्ड 10 दिसंबर से जारी किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.