चक्रधरपुर, फरवरी 6 -- राउरकेला, संवाददाता। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान राउरकेला (एनआईटी) ने भारत में नवाचार-प्रेरित अग्रणी संस्थान के रूप में अपनी पहचान लगातार मजबूत कर रहा है। अब तक संस्थान ने कुल 230 पेटेंट दाखिल किए हैं, जिनमें 218 राष्ट्रीय और 12 अंतरराष्ट्रीय आवेदन शामिल हैं। इनमें से 101 पेटेंट स्वीकृत हो चुके हैं, जिनमें 97 राष्ट्रीय और 4 अंतरराष्ट्रीय पेटेंट शामिल हैं, जो संस्थान के अनुसंधान एवं नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पिछले कुछ वर्षों में एनआईटी राउरकेला ने पेटेंट दाखिल करने और स्वीकृत होने की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। पेटेंट की जांच और स्वीकृति में सामान्यत: लगने वाले समय को देखते हुए वर्ष 2025 में दाखिल आवेदनों में हुई वृद्धि का प्रभाव वर्तमान तथा आने वाले वर्षों में और अधिक द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.