पटना, फरवरी 21 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना में वाटर एड इंडिया के सहयोग से स्वच्छ शहरी जलापूर्ति विषय पर कार्यशाला हुई। नगर विकास विभाग के मुख्य अभियंता निखिल कुमार ने कहा कि हर घर नल का जल योजना के तहत 70% से अधिक शहरी परिवारों को पानी मिल रहा है और दो साल में 100% लक्ष्य पूरा होगा। उन्होंने शुद्ध और नियमित जलापूर्ति पर जोर दिया। विशेषज्ञों ने क्लोरीनीकरण को जरूरी बताया। आईआईटी-एनआईटी से शोध बढ़ाने की अपील की गई। कार्यक्रम में वॉटर एड इंडिया समेत कई संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.