एनआईटी में शिक्षक संवर्धन कार्यशाला संपन्न
जमशेदपुर, अगस्त 9 -- एनआईटी जमशेदपुर के गणित विभाग की ओर से लीनियर अलजेब्रा, डिफरेंशियल एंड इंटीग्रल कैलकुलस विषय पर शिक्षक संवर्धन कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। इसमें देशभर से आए 50 से अधिक शिक्षकों और प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। चेन्नई और पश्चिम बंगाल समेत कई क्षेत्रों के शिक्षकों ने विशेषज्ञों से अकादमिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यशाला में आईएमएससी चेन्नई के प्रो. प्रलय चटर्जी और एनआईटी वारंगल के वाई. श्रीनिवास राव ने व्याख्यान दिए और विभिन्न सत्रों का संचालन किया। निदेशक प्रोफेसर गौतम सूत्रधार ने उच्च शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों के सतत विकास को आवश्यक बताया। कार्यक्रम का समापन प्रमाण पत्र वितरण, डॉ. वाई. रामू नायडू के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.