जमशेदपुर, जून 6 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर पांच दिवसीय फैकल्टी अपग्रेडेशन कार्यक्रम चल रहा है। संस्थान के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र मार्गदर्शन, मनोसामाजिक कल्याण और परिणाम आधारित शिक्षण को मजबूत करना है। गुरुवार को छात्र मार्गदर्शन कौशल कार्यशाला के तहत दो विशेष व्याख्यान आयोजित किए गए। इनमें संस्थान के उप-निदेशक प्रो. आरवी शर्मा सहित सभी अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष और संकाय सदस्य उपस्थित रहे। दृश्य-अदृश्य बाधाओं पर व्याख्यान सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकियाट्री रांची के साइकियाट्रिक सोशल वर्क ट्यूटर विष्णु सुरेश ने छात्रों द्वारा सामना की जाने वाली मनोवैज्ञानिक, भावनात्मक और सामाजिक चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने संकाय सदस्यों क...