फरीदाबाद, मार्च 2 -- फरीदाबाद। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल एनआईटी में मल्टी लेवल कार पार्किंग बनाई जाएगी। इसे लेकर सोमवार को बजट में सरकार ने घोषणा की। इस योजना पर करीब 60 कराेड़ रुपये लागत आएगी, जिसे सरकार ने मंजूरी प्रदान की है। नगर निगम आयुक्त ने इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर प्रशासनिक मंजूरी और बजट आवंटन के लिए सरकार को भेज थी। इस परियोजना के लिए दो अलग-अलग विकल्पों पर विचार किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य शहर की पार्किंग व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाना है। स्मार्ट सिटी में कहीं भी स्थाई पार्किंग की सुविधा नहीं है। खासकर एनआईटी एक नंबर मार्केट, ओल्ड फरीदाबाद, सराय ख्वाजा मार्केट आदि में पार्किंग की सुविधा नहीं होने से लोग अपने वाहनों को जहां-तहां सड़कों पर खड़ा कर देते हैं, जिससे एक तरफ जहां ट्रैफिक जाम होता है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.