एनआईटी में नए बैच के विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन
जमशेदपुर, अगस्त 26 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में सोमवार को स्टूडेंट्स एक्टिविटी सेंटर (टीएसजी बिल्डिंग) में 2026 बैच के नव प्रवेशित प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे संस्थान में नए छात्रों की शैक्षणिक यात्रा की औपचारिक शुरुआत हुई। कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी, डीन, विभागाध्यक्ष और संकाय सदस्य उपस्थित रहे। डीन (स्टूडेंट्स वेलफेयर) प्रो. अशोक कुमार और डीन (एकेडमिक) प्रो. एमके सिन्हा ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक वातावरण, उपलब्ध अवसरों और जिम्मेदारियों से अवगत कराया। मुख्य अतिथि मेजर जनरल जितेंद्र सिंह, वीएसएम ने सशस्त्र बलों के अनुभवों के माध्यम से एकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध का उदाहरण देते हुए राष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.