जमशेदपुर, मई 13 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर 'विकसित भारत' पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने भारत को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. वीके सारस्वत रहे, जबकि सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संस्थान के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने स्वागत संबोधन में कहा कि 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने में एनआईटी जैसे संस्थानों की भूमिका नींव के पत्थर की है। उन्होंने स्वदेशी नवाचार और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने पर बल दिया। यह भी पढ़ें- समुद्र के भीतर रोबोट के संचालन पर रिसर्च को बढ़ावा देगा एनआ...