जमशेदपुर, अगस्त 27 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 के लिए आयोजित आंतरिक हैकाथॉन का गुरुवार को समापन हो गया। इस राष्ट्रव्यापी पहल के तहत संस्थान में एक भव्य वैलिडिक्टरी समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की भारी भागीदारी देखने को मिली, जहाँ कुल 66 टीमों ने पंजीकरण कराया। कड़े मूल्यांकन के बाद आगामी चरणों के लिए 45 टीमों का चयन किया गया तथा दो टीमों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया।समारोह की शुरुआत में एसपीसी डॉ. सूरजित कुंडू ने स्वागत भाषण दिया। कुलसचिव प्रो. सरोज कुमार सारंगी और डीन प्रो. सतीश कुमार ने विद्यार्थियों के नवाचार को सराहा और संस्थान की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने विद्यार्थियों को उद्यमिता और स्टार्ट-अप की दिशा में आगे बढ़ने...