जमशेदपुर, मार्च 28 -- जमशेदपुर, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर और बजाज ऑटो लिमिटेड की सीएसआर इकाई, बजाज ऑटो फाउंडेशन (बीएएफ) के बीच शुक्रवार को समझौता हुआ। इसके तहत अब संस्थान परिसर में बजाज इंजीनियरिंग स्किल्स ट्रेनिंग (बेस्ट) कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी, जिसका मुख्य उद्देश्य इंजीनियरिंग के छात्रों को उद्योग की आधुनिक जरूरतों के अनुरूप तैयार करना और उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाना है। इस विशेष पहल के लिए संस्थान में एक समर्पित बेस्ट सेंटर की स्थापना होगी, जिसे बजाज ऑटो की ओर से 9 करोड़ के सीएसआर निवेश से अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और उन्नत विनिर्माण बुनियादी ढांचे से लैस किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूरी तरह से संस्थान की शैक्षणिक संरचना का हिस्सा बनेगा, जिससे छात्रों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि उभरती प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.