जमशेदपुर, जून 21 -- एनआईटी जमशेदपुर में 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' के थीम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के तहत योग संगम का आयोजन किया गया। संस्थान के छात्र गतिविधि केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम में निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार, अधिकारियों, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रसिद्ध योग विशेषज्ञ मणि भूषण सिंह के मार्गदर्शन में सभी ने सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान का सामूहिक अभ्यास किया। निदेशक ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। यह भी पढ़ें- जुबिली पार्क में एक संयुक्त योग शिविर का सफल आयोजन यह भी पढ़ें- पीएनबी सरायकेला में योग दिवस मना यह भी पढ़ें- कोल्हान विश्वविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...