जमशेदपुर, अगस्त 23 -- एनआईटी जमशेदपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए फिजिकल रिपोर्टिंग की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। कुल 761 आवंटित सीटों में से 755 विद्यार्थियों ने निर्धारित तिथियों में उपस्थिति दर्ज कराकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभागवार आंकड़ों के अनुसार, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में सर्वाधिक 124 तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 119 छात्रों ने रिपोर्ट किया। मैकेनिकल में 114, इलेक्ट्रिकल में 112, सिविल में 98, मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स में 97, प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल में 62 और इंजीनियरिंग एंड कम्प्यूटेशनल मैकेनिक्स में 29 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। यूजी एडमिशन कमेटी के मार्गदर्शन और निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार के नेतृत्व में पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई। दस्तावेजों ...