जमशेदपुर, सितम्बर 3 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न खेलों हेतु कुल 10 गेस्ट कोच के अस्थायी पदों पर नियुक्ति के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इनमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, चेस, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस और वॉलीबॉल शामिल हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से कोचिंग में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स, या राष्ट्रीय, राज्य या अंतर-कॉलेज प्रतियोगिता में भागीदारी का अनुभव होना आवश्यक है। योग्य उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू और प्रैक्टिकल फील्ड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा, जिसका आयोजन 2 सितंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे छात्र क्रियाकलाप केंद्र के कार्यालय में किया गया था। यह भी पढ़ें- IIM R...