जमशेदपुर, जुलाई 29 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में पहली बार शैक्षणिक सत्र 2026-27 से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) कोर्स शुरू होने जा रहा है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब संस्थान द्वारा एमबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने वाले चयनित विद्यार्थियों को 12 अगस्त को सुबह 9 बजे संस्थान में उपस्थित होकर अपनी फिजिकल रिपोर्टिंग प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...