जमशेदपुर, अप्रैल 27 -- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जमशेदपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान को समृद्ध करने के उद्देश्य से 'आधुनिक पावर' प्लांट का एक सफल औद्योगिक दौरा आयोजित किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण में विभाग के 27 छात्रों ने हिस्सा लिया, जहाँ उन्हें पावर प्लांट के वास्तविक संचालन और तकनीकी बारीकियों को करीब से समझने का अवसर प्राप्त हुआ। यह दौरा डॉ. अरविंद कुमार पटेल और डॉ. शैलेश कुमार झा के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिन्होंने छात्रों को औद्योगिक कार्यप्रणालियों के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। भ्रमण के दौरान छात्रों ने थर्मल पावर उत्पादन की जटिल प्रक्रियाओं का अवलोकन किया, जिसमें मुख्य रूप से बॉयलर, स्टीम टर्बाइन और जनरेटर जैसे महत्वपूर्ण घटकों की कार्यप्रणाली शामिल थी। यह भी पढ़ें- ...