पटना, दिसम्बर 14 -- एनआईटी जमशेदपुर एसोसिएशन ने रविवार को पूर्ववर्ती छात्रों की राज्य स्तरीय बैठक की। बीआईटी परिसर के सभागार में यह आयोजित हुआ। बीआईटी पटना के निदेशक डॉ. आनंद कुमार सिन्हा ने इसका उद्घाटन किया। इसमें राज्य के 1960 से 2023 बैच के 150 पुराने छात्र शामिल हुए। 1960 बैच के प्रफुल्ल पाणिग्रही कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अमेरिका से पटना पहुंचे। उन्होंने एनआईटी के पुराने छात्रों द्वारा वैश्विक स्तर पर किए गए काम और उपलब्धियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में एनआईटी के पूर्व छात्रों द्वारा चलाए जा रहे स्टार्टअप को भी पेश किया गया। उच्च प्रशासनिक और प्रबंधकीय पदों पर काम कर रहे कई पूर्व छात्रों ने भी विचार साझा किए। मौके पर सुबोध कुमार, गंगा प्रसाद, केशव, मनोज कुमार, अवनीश आनंद, प्रतुल आनंद, कुमार जयकांत, कुमार देवाश आदि थे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.