चाईबासा, मार्च 20 -- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जमशेदपुर ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाया। संस्थान के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र तेजावत मनोज कुमार ने इंजीनियरिंग स्नातक योग्यता परीक्षा (गेट) 2026 में ऐतिहासिक सफलता दर्ज करते हुए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में देश भर में प्रथम स्थान (एआईआर-1) प्राप्त किया। मनोज कुमार ने इस कठिन परीक्षा में प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 100 में से 92 अंक अर्जित किए और 1000 का पूर्ण गेट स्कोर हासिल किया। उनकी इस असाधारण उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे संस्थान और खुशी की लहर दौड़ गई। गौरवपूर्ण अवसर पर एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधार ने छात्र को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता संस्थान के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.