जमशेदपुर, फरवरी 10 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। संस्थान की प्रतिष्ठित फैशन टीम 'क्वाड इनविक्टा' ने आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव 'सृजन-2026' में आयोजित चर्चित फैशन प्रतियोगिता 'परिधान' में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी रचनात्मकता का लोहा मनवाया है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर के मंच पर देश के विभिन्न प्रमुख शिक्षण संस्थानों की टीमों ने हिस्सा लिया था, जिनमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच एनआईटी जमशेदपुर की टीम ने शीर्ष स्थान हासिल किया।प्रतियोगिता के दौरान क्वाड इनविक्टा की प्रस्तुति आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। टीम के सदस्यों ने न केवल अपने नवाचारी डिजाइनों और परिधानों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि उनके शानदार मंचीय प्रदर्शन और उत्कृष्ट अनुशासन न...