चाईबासा, मार्च 13 -- चाईबासा । कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर के बीच शैक्षणिक एवं शोध सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया। इस समझौते पर एनआईटी, जमशेदपुर के निदेशक प्रो. डॉ गौतम सूत्रधार तथा कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ अंजिला गुप्ता ने हस्ताक्षर किए। केयू की ओर से कुलसचिव डॉ रंजीत कर्ण तथा केंद्रीय सतर्कता अधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने साक्षी के रूप में हस्ताक्षर किए। इस एमओयू का उद्देश्य दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक उत्कृष्टता और शोध सहयोग को बढ़ावा देना है। इसके अंतर्गत शिक्षकों और कर्मचारियों का आदान-प्रदान, पीजी और पीएचडी छात्रों का संयुक्त मार्गदर्शन तथा पुस्तकालय, प्रयोगशाला और डिजिटल संसाधनों के उपयोग की सुविधा प्रदान की जाएगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.