जमशेदपुर, मार्च 20 -- शैक्षणिक उत्कृष्टता और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। शुक्रवार को आईआईटी रुड़की परिसर में आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम के दौरान एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सुत्रधार और आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत ने इस समझौते पर मुहर लगाई। इस अवसर पर दोनों संस्थानों के वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. सूरजित कुंडू और डॉ. साई रामुडु मेका भी उपस्थित रहे। यह समझौता दोनों संस्थानों के बीच साझा शैक्षणिक उद्देश्यों और उन्नत शोध परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए किया गया है। इस साझेदारी के माध्यम से न केवल संयुक्त पीएचडी मार्गदर्शन और संकाय विनिम...