जमशेदपुर, फरवरी 26 -- एनआईटी जमशेदपुर के क्वालिटी क्लब के सदस्यों ने पदमपुर स्थित आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड का शैक्षणिक दौरा किया। इसका उद्देश्य छात्रों को बड़े पैमाने पर बिजली उत्पादन की प्रक्रियाओं और वहां लागू गुणवत्ता प्रबंधन प्रणालियों से रूबरू कराना था। 540 मेगावाट क्षमता वाले इस प्लांट में पहुंचने पर छात्रों का वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया और उन्हें सुरक्षा मानकों की जानकारी दी गई। इस दौरान छात्रों ने कोयला हैंडलिंग प्लांट, बॉयलर यूनिट, टर्बाइन सेक्शन और सेंट्रल कंट्रोल रूम जैसे विभिन्न परिचालन क्षेत्रों का अवलोकन किया। वहां मौजूद इंजीनियरों ने कोयले के दहन से लेकर भाप बनने और फिर बिजली उत्पादन तक के थर्मल पावर चक्र को विस्तार से समझाया। यह दौरा इंडियन फाउंडेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट के सहयोग से आयोजित कि...