जमशेदपुर, फरवरी 11 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। संस्थान की प्रतिष्ठित फैशन टीम क्वाड इनविक्टा ने आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव सृजन-2026 में आयोजित फैशन प्रतियोगिता परिधान में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें देश के विभिन्न प्रमुख शिक्षण संस्थानों की टीमों ने हिस्सा लिया था। क्वाड इनविक्टा की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। टीम के सदस्यों ने न केवल अपनी डिजाइनों और परिधानों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि उनके शानदार मंचीय प्रदर्शन और उत्कृष्ट अनुशासन ने निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। टीम ने अपनी थीम के जरिए आधुनिकता और परंपरा का अनूठा संगम पेश किया। संस्थान के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने कहा कि यह जीत संस्थान के लिए गर्व का विषय है। टीम क्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.