जमशेदपुर, जुलाई 19 -- एनआईटी जमशेदपुर की छात्राओं ने अमेज़न की ओर से आयोजित राष्ट्रीय हैकाथॉन में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। बेंगलुरु स्थित अमेज़न के एक्यूला ऑफिस में आयोजित इस चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न आईआईटी, एनआईटी और प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों के 70 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इतनी बड़ी संख्या में मेधावी छात्रों के बीच अपनी तकनीकी दक्षता और नवाचार का लोहा मनवाते हुए एनआईटी जमशेदपुर के विद्युत अभियंत्रण विभाग की छात्राओं की टीम हैकपिंक ने बाजी मारी। इस विजेता टीम में स्वेक्षा मिश्रा, शालिनी सिंह और अपूर्वा जैन शामिल हैं। प्रतियोगिता के दौरान टीम ने अपनी असाधारण समस्या-समाधान क्षमता, तकनीकी समझ और बेहतरीन टीम वर्क का परिचय दिया। अमेजन के विशेषज्ञों की कठिन कसौटियों पर खरा उ...