एनआईटी: सहकारी समिति के अध्यक्ष बने बिनोद सिंह
जमशेदपुर, सितम्बर 26 -- जमशेदपुर, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में सहकारी सहयोग समिति की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित आमसभा में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों के नाम घोषित किए गए।इसमें राज कुमार बैठा को सचिव तथा डॉ. बिनोद सिंह को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अन्य प्रशासनिक पदों और कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया। ये पदाधिकारी पांच वर्षों तक संस्था के संचालन की कमान संभालेंगे। समिति पूरी तरह संस्थान के कर्मचारियों द्वारा और कर्मचारियों के लिए संचालित की जाती है। इसका उद्देश्य आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करना है। सेवाकर्मियों को आकस्मिक या व्यक्तिगत आवश्यकता पड़ने पर समिति ऋण के रूप में सुलभ आर्थिक सहायता देती है। यह भी पढ़ें- एनआईटी जमशेदपुर में सहक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.