एनआईओएस ने मांगे परीक्षा केंद्रों के आवेदन
प्रयागराज, जून 23 -- राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) की माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक सैद्धांतिक परीक्षा अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में शुरू होगी। केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों तथा सीबीएसई, आईसीएसई और विश्वविद्यालय से संबद्ध शिक्षण संस्थानों से परीक्षा केंद्र बनने के लिए आवेदन मांगे हैं। क्षेत्रीय निदेशक संजय कुमार ने बताया कि इच्छुक विद्यालय और कॉलेज संस्थान की वेबसाइट पर 23 जून से 23 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद केंद्र स्वीकृति प्रपत्र और बैंक अंडरटेकिंग की मूल प्रति क्षेत्रीय केंद्र प्रयागराज को भेजनी होगी। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण एनआईओएस की परीक्षा नियमावली के अनुसार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.