एनआईओएस की प्रायोगिक परीक्षाएं 14 सितंबर से
प्रयागराज, अगस्त 26 -- राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) की कक्षा 10 और 12 की प्रायोगिक परीक्षाएं 14 से 29 सितंबर तक होंगी। विषयवार परीक्षा निर्धारित तिथियों में अध्ययन केंद्रों पर कराई जाएंगी। विद्यार्थियों को अपने परीक्षा बैच और तिथि की जानकारी के लिए केंद्र अधीक्षक या समन्वयक से संपर्क करना होगा। हॉल टिकट एनआईओएस की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा। परीक्षा के लिए केंद्र पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। एनआईओएस ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की तिथियों में बदलाव नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.