रांची, मई 4 -- रांची। एनआईए टीम आरोपी मृत्युंजय भुइया उर्फ मिथुन उर्फ फ्रेश भुइयां उर्फ अवधेश से दो दिन तक पूछताछ करेगी। एनआईए के विशेष न्यायाधीश अभिमन्यु कुमार की अदालत ने सोमवार को एनआईए की याचिका को स्वीकार करते हुए दो दिन की पुलिस कस्टडी की अनुमति दी। यह पूछताछ स्पेशल एनआईए केस 4/2025 में की जाएगी। इस मामले में वह 8 अप्रैल 2025 से न्यायिक हिरासत में है। आरोपी वर्तमान में लातेहार जेल में न्यायिक हिरासत में बंद है। एनआईए की ओर से दायर याचिका में कहा गया कि मामले में पहले ही 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच अभी जारी है। मृत्युंजय भुइयां पहले फरार था, जिससे उससे पूछताछ संभव नहीं हो पाई थी। अदालत ने 5 से 7 मई दिन के 11.30 बजे पुलिस कस्टडी की अनुमति दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.