रामगढ़, जुलाई 20 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि रजरप्पा पुलिस ने पोटमदगा पंचायत के बोंगई गांव निवासी छटू गंझू पिता रामफल गंझू के घर पर सोमवार को न्यायालय के आदेशानुसार इश्तिहार चिपकाया। अभियुक्त के विरुद्ध रामगढ़ न्यायालय में एनआईए एक्ट के तहत मामला दर्ज है। लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय के इश्तिहार वारंट का जब कोई अभियुक्त एनआईए एक्ट या किसी अन्य किसी मामले में लंबे समय तक फरार रहता है और वारंट के बावजूद अदालत में पेश नहीं होता है। तब पुलिस न्यायालय के आदेश के तहत घर पर इस्तेहार चिपकाया। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो न्यायालय उसकी चल-अचल संपत्ति की कुर्की जब्ती का आदेश जारी कर सकता है। इश्तिहार चिपकाने में रजरप्पा थाना के एसआई अशोक कुमार मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...