जमशेदपुर, मई 30 -- टाटा स्टील के आईएल टू ग्रेड में चीफ स्तर के अधिकारी राहुल किशोर की एनआईएनएल में प्रतिनियुक्ति अवधि 1 जून 2026 से दो वर्ष के लिए बढ़ाई जा रही है। प्रतिनियुक्ति की अवधि के दौरान वे टाटा स्टील में प्रशासनिक कार्यों के लिए महाप्रबंधक (ओएम एंड क्यू) को रिपोर्ट करेंगे और जोडा (ओएम एंड क्यू) कार्यालय से कार्य करेंगे। इस संबंध में टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर वाला सर्कुलर जारी किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...