रुडकी, सितम्बर 17 -- राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान (एनआईएच) में गुरुवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. एलएन ठाकुराल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अभियान के उद्देश्यों और प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर एनआईएच के निदेशक डॉ. वाईआरएस राव ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता ही सेवा की शपथ दिलाई। सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...