रुडकी, सितम्बर 28 -- रुड़की, संवाददाता। राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान में हिंदी पखवाड़ा की श्रृंखला के तहत क्या सोशल मीडिया युवाओं के समय और एकाग्रता का सबसे बड़ा बाधक बन रहा है विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. गोपाल कृष्ण, डॉ. सुशिन्द्र कुमार गुप्ता एवं विकास गुप्ता ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ. मनमोहन कुमार गोयल, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुरजीत सिंह तथा बीएसएम बीएड डिग्री कॉलेज, रुड़की की प्रधानाचार्या डॉ. ममता जोशी शामिल रहीं। प्रतियोगिता में संस्थान के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...