आदित्यपुर, मई 15 -- आदित्यपुर। एनआइटी जमशेदपुर में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की ओर से विकसित व रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के इंफ्रास्ट्रक्चर पर संचालित ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया गया। यह पहल भारत सरकार के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत संस्थान को कागज रहित व पारदर्शी प्रशासन की दिशा में आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम है। प्रणाली का उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार, प्रभारी कुलसचिव प्रो. सरोज कुमार सारंगी, उपनिदेशक, अधिष्ठाता, वरिष्ठ अधिकारियों, शिक्षक व कर्मचारियों की उपस्थिति में हुआ। यह प्रणाली देशभर के कई केंद्रीय सरकारी संस्थानों में लागू हो चुकी है। संस्थान में ई-ऑफिस लागू होने से प्रशासनिक प्रक्रियाएं अधिक सुव्यवस्थित, डिजिटल रूप से एकीकृत व प्रभावी बनने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- ई-ऑफिस संचालन को लेकर मेडिक...