बस्ती, जून 22 -- हरिशंकर त्रिपाठी। बस्ती। यह भी पढ़ें- शराब की दुकान खोलने का किया विरोध एथेनॉल फैक्ट्री लगाने के विरोध में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने फैक्ट्री लगने पर होने वाले क्षेत्रीय नुकसान को बताते हुए इस परियोजना को रोकने की मांग की। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय भूजल संकट के साथ पर्यावरण के नुकसान का मुद्दा उठाया। यह प्रोजेक्ट जनपद में उद्योग स्थापित करने के होने वाले एमओयू के तहत स्थापित हो रहा है।ग्रामीणों का ज्ञापन भानपुर तहसील के ग्राम दसिया में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री के निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्रीय सतिराम चौधरी, आशाराम चौधरी और रामविलास चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि ग्राम दसिया, थाना रुधौली तहसील भानपुर में ए...