एथेनॉल के लिए गन्ने के प्रयोग पर रोक लगा सकती है सरकार
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- केंद्र सरकार अक्टूबर से शुरू होने वाले नए सीजन में एथेनॉल बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले गन्ने की मात्रा को सीमित करने या रोक लगाने पर विचार कर रहा है। इसका मकसद चीनी का उत्पादन बढ़ाना और रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची चीनी की कीमतों को कम करना है। यह जानकारी सरकार और उद्योग जगत से जुड़े सूत्रों ने दी। सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र और कर्नाटक में कम बारिश हुई। ये दोनों देश के सबसे बड़े गन्ना उत्पादक राज्यों में शामिल हैं। कम बारिश के कारण अगले साल चीनी उत्पादन को लेकर चिंता बढ़ गई है। अगर एथेनॉल के बजाय चीनी की आपूर्ति को प्राथमिकता दी जाती है, तो घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ सकती है। इससे उत्पादन घटने के बावजूद भारत को चीनी आयात करने से बचने में मदद मिल सकती है। इस मुद्दे पर फैसला अगले महीने के अंत तक लिया जा सकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.