अलीगढ़, अप्रैल 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आयोजित 98वें इंटर-हॉल एथलेटिक मीट में एस.एस. हॉल नॉर्थ ने पुरुष वर्ग में चैंपियन का खिताब हासिल किया। कप्तान मोहम्मद अजीम के नेतृत्व में टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अजीम ने 100 मीटर, 200 मीटर और 4x100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीते। रेहान अली ने लंबी कूद में रजत और 200 मीटर में कांस्य पदक हासिल किया, जबकि गुलाम अशरफ ने लंबी कूद में स्वर्ण और 100 मीटर में रजत पदक जीता। हैदर अब्बास ने 1500 मीटर में स्वर्ण और 800 मीटर में रजत पदक जीता, अनीज ने शॉट पुट में स्वर्ण और डिस्कस थ्रो में रजत पदक हासिल किया, जबकि रईस हुसैन ने 1500 मीटर में रजत पदक प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- रेड हाउस,ग्रीन हाउस,व्हाइट हाउस ने लीग मैच जीते इमरान भी स्वर्ण विजेता रिले टीम का हिस्सा रहे। प्र...