देहरादून, नवम्बर 23 -- फोटो वरिष्ठ वर्ग में वैभव नेगी, शानवी रनौत,कनिष्ठ वर्ग में अक्षत सिंह,आव्या चौधरी बने बेस्ट एथलीट - मुख्यअतिथि सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. वीके अहलूवालिया ने छात्रों के प्रदर्शन को सराहा देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल देहरादून में आयोजित तृतीय वार्षिक एथलेटिक खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। तीन दिवसीय इस महोत्सव की शुरुआत 21 नवम्बर को ध्वजारोहण और मशाल प्रज्वलन से हुई थी। खेल मैदान में विद्यार्थियों के जोश, ऊर्जा और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने वातावरण को जीवंत कर दिया। आकर्षक मार्च पास्ट ने समारोह की शुरुआत को यादगार बना दिया। जिसमें विभिन्न सदनों के छात्रों ने तालमेल और अनुशासन का अद्भुत प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.