कौशाम्बी, जून 10 -- मंझनपुर, संवाददाता। जिला स्पोटर्स स्टेडियम की खिलाड़ी संजना पुत्री तीरथलाल निवासी बलीपुर टाटा, चरवा का चयन आवासीय छात्रावास अयोध्या में एथलेटिक्स के लिए हुआ है। संजना मौजूदा समय जिला स्पोटर्स स्टेडियम में खेलो इंडिया एथलेक्टिस सेंटर में प्रशिक्षण ले रही है। संजना के छात्रावास में चयन होने पर कोच संदीप कुमार व अन्य खिलाड़ी गदगद हैं। सभी लोगों ने संजना को बधाई दी है। उप क्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू ने संजना की इस कामयाबी को एक बड़ी उपलब्धि बताया है। उपक्रीड़ाधिकारी ने बताया कि संजना बहुत ही मेहनती खिलाड़ी है। वह जल्द ही अपनी प्रतिभा से अपना व जिले का नाम देश व प्रदेश स्तर पर चमकाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...