शामली, सितम्बर 3 -- शामली। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्या भारती द्वारा आयोजित विभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने बताया कि विद्या भारती की 38वीं विभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता मुजफ्फरनगर स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित हुई थी। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 चक्का फेंक में शिवा ने प्रथम, अंडर-17 की 100 व 200 मीटर दौड़ में लक्ष्य मलिक ने प्रथम तथा अंडर-19 गोला फेंक और चक्का फेंक में चिराग पालीवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा दिव्यांशु ने 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय और 400 मीटर में तृतीय, अनंत शर्मा ने चक्का फेंक में द्वितीय, युगल ने चक्का फेंक में...