बिहारशरीफ, दिसम्बर 16 -- एथलेटिक्स में चेवाड़ा के पुरुषोत्तम ने जीता कांस्य पदक फोटो चेवाड़ा01- पुरस्कार के साथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता के कांस्य पदक विजेत पुरुषोत्तम कुमार। चेवाड़ा, निज संवाददाता । पटना के पाटलिपुत्रा में 13 से 15 दिसंबर तक आयोजित अखिल भारतीय असैनिक सेवा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चेवाड़ा के लाल ने कमाल किया है। चेवाड़ा नगर पंचायत के उत्तर मोहल्ला निवासी प्रो राजेंद्र प्रसाद के पुत्र पुरुषोत्तम कुमार ने डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया है। पुरुषोत्तम बिहार सरकार के शिक्षा विभाग में बतौर विद्यालय अध्यापक कार्यरत हैं। अभी इनकी प्रतिनियुक्ति सिमुलतला आवासीय विद्यालय में है। पुरुषोत्तम ने जीत का श्रेय अपने प्रशिक्षक आशुतोष कुमार सिंह तथा माता-पिता को दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.