गिरडीह, अक्टूबर 5 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिरने की नवम कक्षा की छात्रा रिंकी कुमारी ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3000 मीटर दौड़ में सातवां स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में झारखंड के सभी 24 जिलों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। रिंकी की इस उपलब्धि से विद्यालय समेत पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रिंकी की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. अभिषेक आनंद, शिक्षकों, खेल प्रशिक्षक, विद्यालय प्रबंधन समिति एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उसे बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाध्यापक डॉ. अभिषेक आनंद ने कहा कि रिंकी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यह भी पढ़ें- Gridih News...