अलीगढ़, फरवरी 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। धर्म समाज कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले मंगलवार को खेले गए। वार्षिक खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में महिला, पुरुष, अध्यापक एवं अध्यापिका वर्ग में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिला वर्ग एथलेटिक्स के 100 मीटर दौड़ में अन्नू, राखी, रिचा सैनी, 200 मीटर में सानिया, बीनू, जया, 400 मीटर दौड़ में नेहा, गुंजन, शगुन, गोला फेंक में मेघा, प्रिया, स्नेह, लंबी कूद में अन्नू, गुंजन, जया, पुरुष वर्ग एथलेटिक्स के 100 मीटर दौड़ में अंकित, प्रशांत, अमन, 200 मीटर दौड़ में योगेश चंद्रा, राजीव कुमार, अजय, 400 मीटर दौड़ में विनीत कुमार, करण कुमार, गौरव, गोला फेंक में मोहित, आदित्य, कान्हा, लंबी कूद में प्रभांशु, अमन कुमार, अजय, अ...