कौशाम्बी, मार्च 8 -- फिट इंडिया महिला सप्ताह 2026 (स्मिता लीग) अंतर्गत रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुषमा सरोज ने खिलाड़ियों को बैच लगाकर किया। तीनो रेंज की प्रतियोगिता में पूजा, खुशबू व माया ने पहला स्थान हासिल किया। रविवार को जिला स्पोर्ट स्टेडियम में 100, 200 व 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम कौशाम्बी में किया किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर वीरेंद्र फौजी ने हरी झंडी दिखाई। इसके बाद 100, 200 व 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। जिसमें पूजा ने 100 मीटर में, खुशबू ने 200 मीटर में और माया ने 400 मीटर में दौड़कर पहला स्थान हासिल किया। चांदनी, ...