सासाराम, मई 16 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में शहर के एसपी जैन महाविद्यालय मैदान में आयोजित तीन दिवसीय जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी जिले भर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के एथलीटों ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और गोला फेंक जैसी स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव विनय कृष्ण ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के कुल 47 विद्यालयों और टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया है। इसमें द डीपीएस बिक्रमगंज, ऑक्सफोर्ड कॉन्वेंट स्कूल सासाराम, बाल विकास विद्यालय सासाराम, विनायदा अकादमी बिक्रमगंज, उच्च माध्यमिक विद्यालय सेमरी, गांधी स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय पचपोखरी, प्रज्ञा निकेतन पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय ...