देवघर, जून 23 -- सारवां। अंतराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर मंगलवार को पर्यावरण, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड रांची द्वारा आयोजित एथलेटिक्स डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र प्लस टू विद्यालय सारवां प्रांगण में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 100 मीटर बालक वर्ग में आदर्श कुमार ने प्रथम, रूपेश कुमार ने द्वितीय एवं ऋतिक कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इसमें बालिका ग्रुप में टेल्को मुर्मू ने प्रथम, निखत प्रवीन ने द्वितीय एवं अंजू कुमारी तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में आदित्य ने प्रथम, रूपेश वर्मा ने द्वितीय एवं आदर्श कुमार तृतीय स्थान पर रहे। सब जुनियर वर्ग में अनंत मिश्रा ने प्रथम, साहिल राणा ने द्वितीय एवं बादल कुमार तृतीय स्थान पर रहे। यह भी पढ़ें- ओलंपिक दिवस पर हुआ खेल कार्यक्रमो का आयोजन ...