एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए 28 का पंजीकरण
हल्द्वानी, जुलाई 9 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। खेल विभाग की ओर से हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली अनुसूचित जाति अंडर-19 जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए गुरुवार को खिलाड़ियों का पंजीकरण किया गया। हल्द्वानी स्टेडियम के 12 और गौलापार स्टेडियम के 16 बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का पंजीकरण किया गया। प्रतियोगिता 11 जुलाई को हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. निर्मला पंत ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ियों के लिए 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.